पुलिस छावनी में तब्दील रहा सिकंदरपुर गांव

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार की शाम आटो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 07:41 PM (IST)
पुलिस छावनी में तब्दील रहा सिकंदरपुर गांव
पुलिस छावनी में तब्दील रहा सिकंदरपुर गांव

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार की शाम आटो रिक्शा व बाइक की टक्कर के बाद बिगड़े सांप्रदायिक माहौल को नियंत्रित करने के लिए गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। घटना के दूसरे दिन गांव में जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। पुलिस की उपस्थिति में क्षेत्र का माहौल तेजी से सामान्य हो रहा है। इस मामले में एक पक्ष के निजामुद्दीन उर्फ कामरान की तहरीर पर मुकामी थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के अखिलेश चौहान की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में वांछित लोगों के यहां पुलिस ने सोमवार की सुबह दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक पक्ष के निजामुद्दीन उफऱ् कामरान व फैजान उर्फ अबूसाद निवासी ग्राम सिकंदरपुर आईमा तथा दूसरे पक्ष से अखिलेश चौहान निवासी ग्राम बुढ़ावे हिसामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ऐहतियात के तौर पर सिकंदरपुर गांव में चार थानों की फोर्स के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

chat bot
आपका साथी