पौधरोपण कर दिलाया संरक्षण का संकल्प

आजमगढ़ : शहर के वीएस कान्वेंट स्कूल अनन्तपुरा के मैदान में अध्यापकों एवं बच्चों ने मिलकर पौधरोपण किय

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 08:10 PM (IST)
पौधरोपण कर दिलाया संरक्षण का संकल्प

आजमगढ़ : शहर के वीएस कान्वेंट स्कूल अनन्तपुरा के मैदान में अध्यापकों एवं बच्चों ने मिलकर पौधरोपण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत यादव ने सभी बच्चों को एक-एक पौध लगाने की शपथ दिलाई।

अध्यापकों से भी एक पौध लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कहा गया कि वृक्ष समाज के धरोहर होते हैं। वृक्षों पर मनुष्य का जीवन निर्भर है। वृक्ष वर्षा कराने में भी सहायक होते हैं। वृक्षों से वातावरण शुद्ध रहता है। पौध लगाना बहुत ही पवित्र कार्य है। आज पृथ्वी पर तमाम समस्या जो उत्पन्न हो रही है, उसका मूल कारण वृक्षों का अभाव। वृक्ष स्वयं के लिए नहीं होता, वह परमार्थ के लिए होता है। वृक्षों से जो फल-फूल, औषधियां मिलती है, उससे समाज लाभान्वित होता है। वृक्षों के प्रति सचेत रहना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है। कार्यक्रम में प्रमोद श्रीवास्तव, अभयदत्त उपाध्याय, शबीना परवीन, संगीता पटेल, प्रकृति यादव, सरिता, मंजू वर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी