प्रधानों का हक मारने की साजिश: डा. राजेश

अहरौला (आजमगढ़) : स्थानीय विकास खंड के सभागार में रविवार को प्रधान संघ की बैठक हुई जिसमें सर्व प्

By Edited By: Publish:Sun, 26 Jun 2016 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2016 08:50 PM (IST)
प्रधानों का हक मारने की साजिश: डा. राजेश

अहरौला (आजमगढ़) : स्थानीय विकास खंड के सभागार में रविवार को प्रधान संघ की बैठक हुई जिसमें सर्व प्रथम मुख्य अतिथि संघ के महा सचिव डा. राजेश ¨सह का प्रधानों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

श्री ¨सह ने प्रधानों की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में 10 लाख एक हजार 29 ग्राम प्रधान हैं। जिस दिन हम प्रधान आंदोलन के मूड़ में उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ मांगों व अधिकारों को मनवाने के लिए खडे हो जाएंगे उस दिन कौन सी ऐसी सरकार होगी जो हमारी मांगें मानने से इंकार कर दे। कहा कि पूरे देश में लोकसभा, विधान सभा, ग्रामसभा को अधिकार मिला लेकिन ग्राम सभा को हटाकर ग्राम पंचायत बना दिया गया जिसे पंचायत विभाग के मंत्रालय में विलय करने की साजिश रची जा रही है। जिस दिन यह हो गया उस दिन ग्राम सभाओं का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। कहा कि सांसद व विधायकों को जनप्रतिनिधि का तो दर्जा मिला लेकिन आज तक मूल रूप से प्रधान उपेक्षित हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामकुंवर यादव, जिला उपाध्यक्ष राजवीर ¨सह, चंद्रभान यादव, फूलपुर अध्यक्ष राम ¨सगार यादव, ¨रकू यादव, महेंद्र यादव, मनोज ¨सह, प्रमोद कुमार अम्बेश, अशोक प्रजापति, बृजेश ¨सह, सौरभ राय, बलवंत ¨सह, मुनौवर अली आदि थे।

chat bot
आपका साथी