रोडवेज से कुचलकर युवक की मौत, साथी घायल

सरायमीर (आजमगढ़): बीमार पुत्री व अस्पताल में उसकी देखभाल कर रही पत्नी को खाना लेने निकले युवक की रो

By Edited By: Publish:Tue, 26 May 2015 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 06:32 PM (IST)
रोडवेज से कुचलकर युवक की मौत, साथी घायल

सरायमीर (आजमगढ़): बीमार पुत्री व अस्पताल में उसकी देखभाल कर रही पत्नी को खाना लेने निकले युवक की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। कस्बे के गढ़वा हरिजन बस्ती के समीप सोमवार की रात करीब 11 बजे इस हादसे से हलचल मच गई। दुर्घटना में उसका साथी भी घायल हो गया। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

क्षेत्र के राजापुर सिकरौर ग्राम निवासी पूरन राम (28) पुत्र स्व. श्यामलाल जीविकोपार्जन हेतु दिल्ली में मछली का व्यवसाय करता था। 10 दिन पूर्व वह अपने घर आया था। सोमवार की रात अचानक पूरन के 8 वर्षीय पुत्री रोशनी की हालत खराब हुई और पूरन बीमार पुत्री व पत्नी के साथ इलाज हेतु स्थानीय कस्बा स्थित एक अस्पताल पहुंचा। बालिका की हालत देख उसे अस्पताल में भर्ती कर दिगंभीरया गया। इसके बाद पूरन ने पुत्री के भर्ती होने की जानकारी अपने गांव के मित्र विनोद कुमार (25) को देते हुए उसे अस्पताल बुलाया। विनोद पहुंचा तो पूरन बिस्तर और भोजन लेने की बात कहकर उसके साथ घर के लिए चल दिया। रात करीब 11 बजे बाइक सवार दोनों युवक कस्बे के समीप गढ़वा दलित बस्ती के पास पहुंचे तभी फूलपुर की ओर जा रही रोडवेज बस उनकी बाइक को चपेट में लेते हुए निकल गयी। इस हादसे में पूरन राम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि विनोद घायल हो गया। घायल विनोद का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

chat bot
आपका साथी