बरात में हर्ष फाय¨रग होने से युवक गंभीर

संवादसूत्र, फफूंद : थाना क्षेत्र के ग्राम पाता में सोमवार की देर रात्रि शादी समारोह के दौरान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 11:01 PM (IST)
बरात में हर्ष फाय¨रग होने से युवक गंभीर
बरात में हर्ष फाय¨रग होने से युवक गंभीर

संवादसूत्र, फफूंद : थाना क्षेत्र के ग्राम पाता में सोमवार की देर रात्रि शादी समारोह के दौरान हर्ष फाय¨रग होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हर्ष फाय¨रग होते देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के ग्राम पाता निवासी अहिवरन ¨सह दोहरे पुत्र दुर्जन ¨सह की पुत्री ¨रकी देवी की शादी क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर थाना औरैया से तय हुई थी। सोमवार को बरात ग्राम पाता में आई हुई थी। बरात चढ़ रही थी, उसी समय बराती संतोष कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी ग्राम जोगीपुर ने हर्ष फाय¨रग करना शुरू कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पर अफरा-तफरी मच गई। गोली पाता निवासी अनिल कुमार पुत्र पन्नलाल को लग गई। जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच किसी ने थाना पुलिस को जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी