जहां गुड़ होता है, मक्खियां वहीं बैठती हैं

जागरण संवाददाता, औरैया: कानपुर से फिरोजाबाद एक कार्यक्रम में जा रहे व्यापार मंडल के प्रद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 09:04 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 09:04 PM (IST)
जहां गुड़ होता है, मक्खियां वहीं बैठती हैं
जहां गुड़ होता है, मक्खियां वहीं बैठती हैं

जागरण संवाददाता, औरैया: कानपुर से फिरोजाबाद एक कार्यक्रम में जा रहे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के ईशा वाटिका में व्यापारियों से भेंट की। इस दौरान व्यापारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रहीं हैं।

ईशा वाटिका में मौजूद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद व्यापारियों की समस्याओं को लगातार दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औरैया आकर व्यापारियों से मिला जिससे बहुत खुशी मिली। व्यापारियों की समस्याओं का जवाब देते हुए कहा कि छोटी-मोटी समस्याएं तो होती रहती हैं। जहां गुड़ होता है, वहां मक्खियां जरूर होती हैं। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों की लंबे समय से आयोग गठन करने की मांग रही थी जिसको प्रदेश सरकार ने गंभीरता लेते हुए व्यापारी कल्याण आयोग के गठन की घोषणा की है। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू, रामकुमार विश्नोई, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, उमेश वर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, उमेश वर्मा, सतीश वर्मा, रामआसरे वर्मा, भानु राजपूत, सरफराज खान, केके चतुर्वेदी रहे।

chat bot
आपका साथी