पुलिस ने छात्राओं को दिए आत्मरक्षा गुरुमंत्र

जागरण संवाददाता, औरैया : छात्र-छात्राओं को पुलिस की ओर से चलाए जा रहे कानून के बारे मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 11:29 PM (IST)
पुलिस ने छात्राओं को दिए आत्मरक्षा गुरुमंत्र
पुलिस ने छात्राओं को दिए आत्मरक्षा गुरुमंत्र

जागरण संवाददाता, औरैया : छात्र-छात्राओं को पुलिस की ओर से चलाए जा रहे कानून के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कालेजों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि वह किसी के बहकावे में न आएं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। वहीं पुलिस ने छात्राओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।

एसपी प्रो. त्रिवेणी ¨सह के निर्देशन में जनपद औरैया के थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के कालेजों में जाकर बालिकाओं को राज्य सरकार के आदेशो/निर्देशो एवं प्रोग्राम के बारे में बताया गया तथा पुलिस कैडेट के स्टूडेंट बनने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा छात्राओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के गुण सिखाए गए। शहर के सुदुति ग्लोबल स्कूल में महिला थानाध्यक्ष नीलम पांडेय ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया एवं पुलिस की ओर से चलाए जा रहे महिला हेल्पलाइन एवं यूपी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष नीलम पांडेय ने छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि अगर उन्हें कोई व्यक्ति परेशान करता है तो वह उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिससे उनकी समस्या का निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि अगर रास्ते में कोई व्यक्ति उन्हें छेड़ता है तो वह महिला हेल्पलाइन 1090 में कॉल करें, जिससे मौके पर पुलिस पहुंचेगी और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एरवाकटरा, अछल्दा, अयाना में भी महिला पुलिसकर्मियों की ओर से छात्राओं को जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी