75 लाख से नए कलेवर में होगा पांडु नदी पुल

जितेंद्र कुमार औरैया जिले के कस्बा बेला से जडेर मार्ग को जोड़ने वाला पांडु नदी पुल छह मह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 11:20 PM (IST)
75 लाख से नए कलेवर में होगा पांडु नदी पुल
75 लाख से नए कलेवर में होगा पांडु नदी पुल

जितेंद्र कुमार, औरैया: जिले के कस्बा बेला से जडेर मार्ग को जोड़ने वाला पांडु नदी पुल छह महीने में नए कलेवर में नजर आएगा। जर्जर हो चुके पुल को ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण कार्य

लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था ने शुरू कराया है। लघु सेतु योजना के तहत पुल निर्माण कार्य में अनुमानित लागत 75 लाख रुपये है। शासन से बजट मंजूर होने के बाद निर्माण करने की कवायद तेज करा दी गई है।

बेला स्थित पांडु नदी औरैया के अलावा पड़ोसी जनपद कन्नौज को जोड़ता है। कन्नौज के जडेर मार्ग को जोड़ने वाला यह पुल जर्जर हो गया था। जिसके चलते नदी पर नवीन पुल बनाने के लिए 20 मार्च 2021 में बिधूना विधायक विनय शाक्य द्वारा भूमि पूजन किया गया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की कार्यदायी संस्था ने पुराने पुल को ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू की है। लोनिवि के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पांडु नदी पर नवीन पुल बनाने की मंजूरी मार्च 2021 में शासन से मिली थी। करीब 75 लाख रुपये की लागत से नया पुल तैयार किया जाना है। पुल की लंबाई 23 मीटर है। जिसके बन जाने से औरैया के लक्षीराम पुरवा गांव सहित कन्नौज के गांवों में खानपुर, सरसई, पलिवरा, गड़ी पूर्वा, भड़ा, जडेर आदि लाभांवित होंगे। ग्रामीण रामआसरे, शिव सिंह, कप्तान, जीतू, रामप्यारे, अखिलेश का कहना है पुल की ऊंचाई कम होने से बारिश के दिनों में पानी बढ़ने से नदी से निकलना मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह पुल टूट गया था।

---------

15 मीटर चौड़ा होगा पुल, बढ़ेगी ऊंचाई

पांडु नदी पुल की चौड़ाई अभी 11 मीटर है। योजना के तहत इस पुल की चौड़ाई चार मीटर बढ़ा 15 मीटर तक की जानी है। इसके अलावा पुल की लंबाई 15 मीटर से 23 मीटर होनी है। लोनिवि के जेई विनोद कटिहार ने बताया पुल की ऊंचाई पहले की उपेक्षा बढ़ाई जानी है। ताकि बारिश या बाढ़ के समय नदी के पुल पर ठप होने वाला आवागमन सुचारू रहे। पुल की वर्तमान ऊंचाई अभी तीन फीट के करीब है। नया पुल करीब सात फीट ऊंचा होगा। पुराने पुल को तोड़ने की कवायद शुरू करा दी गई है।

chat bot
आपका साथी