डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण होता है जामुन

जागरण संवाददाता औरैया प्रकृति हमें हर मौसम में कोई न कोई फल ऐसा प्रदान करती है। जो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM (IST)
डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण होता है जामुन
डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण होता है जामुन

जागरण संवाददाता, औरैया: प्रकृति हमें हर मौसम में कोई न कोई फल ऐसा प्रदान करती है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। उसमें से ही एक मौसमी फल जामुन है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए संजीवनी है। मधुमेह को बढ़ने से रोकने के लिए गर्मी व बारिश के मौसम में जामुन बहुत लाभकारी है। जब तक इसके फल उपलब्ध होते हैं तब तक इसे रस के रूप में सेवन करना चाहिए। इसके बाद गुठली का चूर्ण बनाकर भी औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक रोगियों को इस समय रोजाना सेवन करने की सलाह भी देते हैं।

गर्मी के मौसम में आम को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। जिसका सेवन मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदेह रहता है। आम के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए प्रकृति ने हमें मौसमी फल जामुन इसी मौसम में प्रदान किया है। जो मधुमेह को बढ़ने से रोकता है। साथ ही पेट के अन्य रोगों में भी बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. कुमकुम पांडेय का कहना है कि डायबिटीज के रोगियों के लिए यह संजीवनी है। जामुन के रस के अलावा इसकी गुठलियों का चूर्ण भी औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। वैसे तो प्रकृति हमें वर्ष में हर माह कोई न कोई ऋतु फल प्रदान करती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

जामुन की होती तीन किस्में:

जामुन विक्रेता वसीम का कहना है कि जामुन तीन प्रकार की होती है। इस समय गंगा पार से जामुन आ रही है जो बाजार में 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यह फल मीठा बहुत होता है। एक सप्ताह या 10 दिन बाद ललितपुर से आना शुरू हो जाएगा। जिसे फुलेंदा भी बोलते हैं। यह साइज में इससे बड़ा होता है। गंगा- यमुना के बीच के मैदान में पैदा होने वाला जामुन फल छोटा व खट्टा-मीठा होता है। लेकिन सबमें गुण बराबर ही पाए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी