अधजले शव की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

जासं औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के औरैया-दिबियापुर मार्ग किनारे एक 45 वर्षीय युवक का अधजला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 05:43 PM (IST)
अधजले शव की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
अधजले शव की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

जासं, औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के औरैया-दिबियापुर मार्ग किनारे एक 45 वर्षीय युवक का अधजला शव रविवार की सुबह करीब आठ बजे मिला था। सूचना पाकर फारेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची थी। चेहरा व शरीर का कुछ अंग जला होने से शिनाख्त के लिए जांच टीम को मशक्कत करनी पड़ी। 31 घंटे बाद सोमवार की शाम मृतक की पहचान हो सकी। स्वजन का पता लगने पर घटना की जानकारी दी गई। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक एक मुस्लिम महिला के साथ किराये के मकान में रहता था। शराब लेने की बात कहकर वह बुधवार की शाम घर से निकला था।

रविवार की सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर औरैया-दिबियापुर मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल के समीप सड़क किनारे युवक के अधजले शव पर पड़ी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी पूरी टीम के साथ पहुंचे। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस को 31 घंटे बाद सफलता मिल सकी। संतोष कुमार के अनुसार मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय अनिल यादव पुत्र करन सिंह निवासी मडैया नगलापूट यादव नगर कस्बा थाना भरथना इटावा के रूप में हुई है। मृतक के बारे में और जुटाई गई जानकारी में पता चला कि वह घटनास्थल के पास के मुहल्ले में रेशमा नाम की महिला के साथ रह रहा था। उसके दो बच्चे भी है। फिलहाल, पहचान के आधार पर स्वजन को सूचना

दे दी गई है। अनिल पल्लेदारी कर जीवन यापन कर रहा था। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के बिदु पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी