ट्राई साइकिल पाकर खुश हुए दिव्यांग

जागरण संवाददाता, औरैया : दिव्यांग जन कल्याण विभाग ने तिरंगा पायका मैदान में दिव्यांगों को ट्रा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 21 Dec 2017 03:00 AM (IST)
ट्राई साइकिल पाकर खुश हुए दिव्यांग
ट्राई साइकिल पाकर खुश हुए दिव्यांग

जागरण संवाददाता, औरैया : दिव्यांग जन कल्याण विभाग ने तिरंगा पायका मैदान में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करने के लिए कार्यक्रम कराया। इसमें उन्हें ट्राई साइकिलें बांटी गईं। अधिकारियों ने दिव्यांगों को किसी के सहारे न रहने व स्वयं को मजबूत करने की सीख दी।

जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में जनपद में 39 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करने का लक्ष्य शासन ने दिया था। दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण बनाने वाली एल्मिको कंपनी ने कुछ समय पहले 39 ट्राई साइकिलें भिजवा दी थीं। जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धर्म ¨सह सैनी पूर्व में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 29 दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें बांट चुके हैं। 10 साइकिलें बंटनी शेष थीं। इसके लिए बुधवार को ककोर स्थित तिरंगा पायका मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 10 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल लेने के लिए बुलाया गया था। इनमें से आठ दिव्यांग कार्यक्रम में पहुंचे। ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने उन्हें साइकिलें वितरित कीं। दो साइकिलें शेष हैं। उन्हें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसी दिन दिव्यांगों को दे दिया जाएगा। इस दौरान जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ने दिव्यांगों को स्वयं को सशक्त बनाने का पाठ पढ़ाया।

chat bot
आपका साथी