कैब बिल की प्रतियां जलाकर कांग्रेस ने जताया विरोध

जागरण संवाददाता औरैया राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:01 AM (IST)
कैब बिल की प्रतियां जलाकर कांग्रेस ने जताया विरोध
कैब बिल की प्रतियां जलाकर कांग्रेस ने जताया विरोध

जागरण संवाददाता, औरैया : राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर में नारेबाजी करते हुए संविधान की प्रतियां बाजार में वितरित कीं। इसके अलावा कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिववीर दुबे के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कांग्रेसी सड़कों पर उतरे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत का संविधान कहता है कि सबको बराबरी की नजर से देखो, जबकि भाजपा का कैब बिल कहता है कि देश के नागरिकों को बराबरी की नजर से नहीं बल्कि बांट कर देखो। हमारे संविधान में सभी धर्मों, जातियों, संस्कृतियों की रक्षा करना सिखाया जाता है और गरीबों, पिछड़ों व कमजोरों की रक्षा हमारा संविधान करता है। इसलिए उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को पैदल जुलूस निकाला। जिसमें कांग्रेसी हाथों में पट्टिका लेकर और संविधान की प्रतियों को लोगों में बांट रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कैब बिल की प्रतियां सुभाष चौक पर जलाई। इस मौके पर शेखर मिश्रा, किशन चन्द्र गोयल, शिव किशोर त्रिपाठी, विक्रम सिंह, शरद अग्रवाल, मुन्नी लाल, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी