बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची जल्द होगी जारी

जासं औरैया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2022 की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 11:32 PM (IST)
बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची जल्द होगी जारी
बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची जल्द होगी जारी

जासं, औरैया: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए विभाग तेजी से जुटा है। जिले में 70 केंद्रों का निर्धारण किया गया। आपत्ति के बाद सूची बोर्ड को भेजी जा चुकी है। बोर्ड ने आनलाइन दो फरवरी तक शिकायतें मांगी है। जिसके बाद 10 फरवरी को बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा। हालांकि, अधिकारी इस तिथि को संभावित बता रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी बनाने को बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले में कुल 40 हजार 743 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें हाईस्कूल के 21 हजार 802 और इंटरमीडिएट के 18 हजार 941 परीक्षार्थी शामिल है। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा को सफल बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 70 परीक्षा केंद्रों के संबंध में 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थी। जिनके निस्तारण के बाद सूची बोर्ड को भेज दी गई है। जल्द ही यह सूची बेवसाइड पर अपलोड कर दी गई है। इधर दो फरवरी तक जनपदीय समिति की ओर से आनलाइन निर्धारित केंद्रों की सूची पर छात्र, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों की ओर से आपत्तियां ली जाएंगी। जिसके बाद भी किसी को आपत्ति है तो वह जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर परिषद को दो फरवरी तक जानकारी दे सकेंगे। इसके बाद 10 फरवरी को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर मालवीय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को लेकर विभागीय कार्यवाही तेजी से चल रही है। जिले में 70 परीक्षा केंद्रों का बनना लगभग तय है।

chat bot
आपका साथी