भजन कीर्तन कर मनाई बसंत पंचमी

संवाद सूत्र फफूंद नगर में जायंट्स सहेली ऑफ दिबियापुर की अध्यक्ष सुधा भारतीय के आवास पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 06:09 AM (IST)
भजन कीर्तन कर मनाई बसंत पंचमी
भजन कीर्तन कर मनाई बसंत पंचमी

संवाद सूत्र, फफूंद : नगर में जायंट्स सहेली ऑफ दिबियापुर की अध्यक्ष सुधा भारतीय के आवास पर जायंट्स सहेलियों ने बसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया।

शुक्रवार को जायंट्स सहेली दिबियापुर की अध्यक्ष सुधा भारतीय के फफूंद स्थित आवास पर जायंट्स सहेलियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प समर्पित कर दीप जलाकर की गई बाद में ग्रुप की सहेलियों ने भजन कीर्तन कर बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। अध्यक्ष सुधा भारतीय, बीना, सीमा, सुनीता, ज्योति, रितु, रोली, पूनम, नीलम, सपना मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी