सामूहिक विवाह में 18 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

संवादसूत्र फफूंद भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम साहब नगर डेरा बंजारन जैतपुर में मंगलवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jun 2019 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2019 06:26 AM (IST)
सामूहिक विवाह में 18 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
सामूहिक विवाह में 18 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

संवादसूत्र, फफूंद : भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम साहब नगर डेरा बंजारन जैतपुर में मंगलवार को नायक समाज ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। जिसमें 18 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इस दौरान सभी ने एक दूसरे के गले मे वरमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसम खाई।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग मंडप लगाए गए थे। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े के लिए गृहस्थी का सामान बख्शा, अलमारी, बैड, कुर्सी, गद्दा, रजाई व द्वारचार के बर्तन दिए गए। विवाह बंधन में उमेश सिंह संग रुकमा देवी, गुलाब सिंह संग त्रिवेणी देवी, धर्मेंद्र कुमार संग सरस्वती देवी, जयपाल सिंह संग संगीता देवी, रजनीकांत संग कुसुम देवी, ओमकार संग अंजली कुमारी, राजू कुमार संग रोशनी देवी, अनिल कुमार संग बबीता देवी, अरविद सिंह संग मंजू देवी, गोविद सिंह संग सोनी देवी, सिटू कुमार संग राजवती, गोविद कुमार संग सुमन कुमारी, सर्वेश कुमार संग अनीता देवी, तिलक सिंह संग प्रशना देवी, वकील सिंह संग ममता देवी, विनोद सिंह संग संध्या देवी, परशुराम सिंह संग बुलबुल देवी, दयाराम संग इमला देवी का विवाह हिदू रीति रिवाज के साथ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक मंगल सिंह नायक, दिनेश सिंह नायक, राकेश नायक, विष्णु नायक, दीपक सिंह चंदेल, पन्नालाल नायक, सुनील नायक, प्रदीप नायक, उत्तम नायक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी