मारपीट कर महिला को किया घायल

औरैया, जागरण संवाददाता: क्षेत्र के गांव बैरी धनकर में दबंगों ने एक महिला को घर में घुसकर पीटा। महिला

By Edited By: Publish:Mon, 22 Aug 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 Aug 2016 01:00 AM (IST)
मारपीट कर महिला को किया घायल

औरैया, जागरण संवाददाता: क्षेत्र के गांव बैरी धनकर में दबंगों ने एक महिला को घर में घुसकर पीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

गांव बैरी धनकर निवासी मीना पत्नी अगनू ने पुलिस को बताया कि बीती शाम वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही दो लोग घर में घुस आए और पति के साथ चल रही पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे। उसने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। लाठी डंडा से पीटकर उसे जख्मी कर दिया गया। उसके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू करते हुए पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

छत से गिरकर वृद्ध जख्मी

औरैया : शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी शिव स्वरूप पांडेय छत पर सो रहे थे। रात में वह नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरे। काफी ऊंचाई से गिरने पर उन्हें गंभीर चोटें आयीं। उनकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उनको उठाया और जिला अस्पताल भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी