गर्मी और उमस ने किया हाल बे हाल

औरैया, जागरण संवाददाता : बुधवार को धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। दोपहर के समय

By Edited By: Publish:Wed, 22 Jul 2015 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2015 05:51 PM (IST)
गर्मी और उमस ने किया हाल बे हाल

औरैया, जागरण संवाददाता : बुधवार को धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा था, लेकिन शाम को बादल छा जाने तथा हवा की गति में इजाफा हो जाने के चलते लोगों ने राहत महसूस की।

बुधवार को दिन पिछले एक सप्ताह से सर्वाधिक गर्म रहा। सुबह उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। वहीं दूसरी ओर तेज धूप लोगों के लिए और आफत लेकर आई। दोपहर में गर्मी से बुरा हाल था। शाम को आसमान में बादल छा जाने से धूप से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। वहीं तेज हवाओं ने उमस पर भी विराम लगा दिया, लेकिन जैसे ही हवा का रुख धीमा होता फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर तीन बजे के बाद हवा की गति में बढ़ोतरी हुई और 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं दूसरी ओर आ‌र्द्रता सुबह के समय 85 फीसद रही जबकि शाम को आ‌र्द्रता में भी गिरावट दर्ज की गई और 55 फीसद पर पहुंच गई है। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि 25 जुलाई तक बारिश की संभावना कतई नहीं है। 26 व 27 जुलाई को बारिश की पचास फीसद संभावना बन रही है, लेकिन यह बारिश भी बूंदाबांदी तक सीमित रहने की संभावना है। उनका कहना था कि जुलाई माह में अब भारी बारिश की संभावना खत्म हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी