मेडीकेटेड टूथपेस्ट बच्चों के दांतों के लिए नुकसानदेह

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 07:54 PM (IST)
मेडीकेटेड टूथपेस्ट बच्चों के दांतों के लिए नुकसानदेह

औरैया : बच्चों के दांत स्वस्थ्य रहें, इसके लिए लोग मेडीकेटेड टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं जोकि नुकसानदेह है। जानकारी न होने से ऐसा होता है। यह बात जागरण प्रश्न प्रहर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा.आशीष जादौन ने बतायी। उन्होंने बताया कि बच्चों के दांतों में कभी भी मेडीकेटेड टूथपेस्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें सोडियम मोनो फ्लोरोसाइट होता है जोकि दांत के इनेमिल को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि जिंजीवाइटिस का रोग यदि परिवार में किसी एक सख्स को है तो उसका टूथ ब्रश अन्य परिवार के सदस्यों के टूथ ब्रश से अलग रखा जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो सभी सदस्यों को यह रोग हो जाएगा।

जागरण प्रश्न प्रहर में सवाल जवाब के प्रमुख अंश इस प्रकार हैं-

सवाल : एक तरफ की दाढ़ खराब हो चुकी है तथा उससे पस निकलता है? अंजना, औरैया

जवाब : दाढ़ को हटाना होगा, वहीं पस की समस्या को दूर करने के लिए सेन्सीक्लेब सीबी 600 एमजी सुबह शाम तथा जीरोडॉल एसपी एक एक गोली खाना खाने के बाद सुबह शाम लेनी होगी, वहीं गुनगुने पानी में हल्का नमक डालकर कुल्ला करें।

सवाल : 10 साल की बच्ची है जिसकी एक दाढ़ गिर गई है, क्या नई दाढ़ आएगी? देवेंद्र सिंह औरैया

जवाब : बिल्कुल नई दाढ़ आ जाएगी, क्योंकि छह से 12 साल तक बच्चों के दांत गिरते और निकलते रहते हैं।

सवाल : दांत टूट जाने पर किस थेरेपी से नया दांत लगाया जा सकता है? राघवेंद्र प्रताप, बिधूना

जवाब : तीन तरीके उपयोग में लाए जाते हैं। क्राउन एण्ड ब्रिज, आरपीटी और इम्प्लांट के जरिए दांत फिक्स किए जाते हैं।

सवाल : एक दाढ़ खराब हो चुकी है, इसमें तेज दर्द रहता है, क्या इसे निकलवाना पड़ेगा? प्रियंका दिबियापुर

जवाब : दांत की स्थिति देखकर पता लगेगा। जिस दांत में सूजन नहीं आई है, उसमें आरसीटी की जा सकती है।

सवाल : दांतों की सफाई के बाद क्या दांत हिलने लगते हैं? मनीष सत्तेश्वर

जवाब : यदि बहुत सालों बाद दांतों की सफाई कराई जाए तो यह समस्या उत्पन्न होती है। असल में जो दांत की गैफ होती है, उसमें कैबिटी फिल हो जाती है। जब दांतों की सफाई के दौरान इस कैबिटी को निकाला जाता है, तो उसमें एक जगह छूट जाती है जिससे दांत हिलने लगते हैं, लेकिन इन्हें तार लगाकर ठीक कर दिया जाता है। पचास साल की उम्र के बाद हिले दांतों को ठीक करना मुश्किल होता है।

सवाल : डायबिटिक रोगी अपने दांतों की देखभाल कैसे करें? अरुण दिबियापुर

जवाब : डायबटिक रोगी हर दो महीने में अपने दांतों का चेकअप कराएं, साथ ही दांत साफ रखें, वहीं पायरिया न होने दें।

chat bot
आपका साथी