राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं सम्मानित

गजरौला ज्ञान भारती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक कश्यप ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:21 PM (IST)
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं सम्मानित
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं सम्मानित

गजरौला : ज्ञान भारती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक कश्यप ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राओं की सराहना करते हुए करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

यह छात्राएं कक्षा नौ सी की कुमारी वंशिका व नेहा खान हैं। लखीमपुर खीरी में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में दो सौ मीटर दौड में कुमारी वंशिका ने प्रथम स्थान पाया। यह प्रतियोगिता लखीमपुर खीरी के स्टेडियम में 17 फरवरी को हुई थी। अब कुमारी वंशिका 25 फरवरी को राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की दो सौ मीटर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इधर कालेज की कुमारी नेहा खान ने राजकीय इंटर कालेज अमरोहा में मानव कल्याण से संबंधित जूनियर डिवीजन विज्ञान प्रदर्शनी में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय का नाम रोशन करने वाली दोनों छात्राओं को प्रबंधक रोहताश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य अशोक कश्यप की ओर से पांच-पांच सौ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान पीजी गोस्वामी, मनोज कुमार मिश्र, रिषीपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, अनिल सिंह व मंजू शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

आनंद महाविद्यालय की छात्राएं सम्मानित

गजरौला : आनंद महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा बुसरा को प्रथम आने और अनंतराज, नीशू, व रजनीश गौतम को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार हासिल करने पर महाविद्यालय में सम्मानित किया गया गया। इन होनहार छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। कालेज के ज्ञानेंद्र मित्तल ने बताया कि इन विजयी छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा 17 फरवरी को रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में अन्य विजयी छात्र-छात्राओं के साथ की गई थी।

chat bot
आपका साथी