Amroha News: हाईवे पर एक बाइक पर छह युवकों का स्‍टंट करते Video Viral, पुलिस ने किया चालान

शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे छह युवक एक बाइक पर सवार होकर हाईवे पर जा रहे थे। इतना ही नहीं वह स्टंट भी कर रहे थे। एक युवक को बाइक पर खड़ा था और वह हाथ हिलाते हुए चल रहे थे। स्टंट करते हुए किसी राहगीर ने वीडियो बना ली।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 20 Nov 2022 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 20 Nov 2022 06:17 PM (IST)
Amroha News: हाईवे पर एक बाइक पर छह युवकों का स्‍टंट करते Video Viral, पुलिस ने किया चालान
बाइक पर स्‍टंट करते युवक। सौ. इंटरनेट मीडिया

अमरोहा, जागरण संवाददाता। शनिवार दोपहर हाईवे पर जोया में एक बाइक पर छह युवक सवार होकर स्टंट करते हुए जा रहे थे। किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उसका ई-चालान कर दिया है। साथ ही युवकों की भी तलाश की जा रही है।

अमरोहा में स्टंटबाजों का कारनामा। एक बाइक पर छह लोग। अपने साथ दूसरों की भी जोखिम में डाल रहे जान... @amrohapolice ने किया बाइक का चालान pic.twitter.com/wC2U9Xy1pM— Vivek Bajpai (@VivekBa24442430) November 20, 2022

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई वीडियो तब सक्रिय हुई पुलिस

दरअसल शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे छह युवक एक बाइक पर सवार होकर हाईवे पर जा रहे थे। इतना ही नहीं वह स्टंट भी कर रहे थे। एक युवक को बाइक पर खड़ा था और वह हाथ हिलाते हुए चल रहे थे। उनके स्टंट करते हुए किसी राहगीर ने वीडियो बना ली। रविवार सुबह कई वाट्सएप ग्रुप पर यह वीडियो प्रसारित कर दी गई।

सीओ बोले, आरोपित युवकों की हो रही तलाश

उसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने वीडियो की जांच कर बाइक नंबर का पता कराया। बाइक नंबर के आधार पर उसका चालान कर दिया गया। सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि वीडियो के आधार पर बाइक का चालान कर दिया गया है। उस पर सवार सभी छह युवकों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी चेतावनी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी