राज्य कर्मचारी घोषित करने को उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश सहकारी कर्मचारी यूनियन के आहवान पर गुरुवार को सहकारी कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। किसान सहकारी समिति शाहपुर कला के प्रांगण में धरने को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अशोक शर्मा ने कहा कि समिति कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। समान कार्य व समान वेतन दिया जाए। छठा वेतनमान लागू किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:39 PM (IST)
राज्य कर्मचारी घोषित करने को उठाई आवाज
राज्य कर्मचारी घोषित करने को उठाई आवाज

हसनपुर: उत्तर प्रदेश सहकारी कर्मचारी यूनियन के आहवान पर गुरुवार को सहकारी कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। किसान सहकारी समिति शाहपुर कला के प्रांगण में धरने को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अशोक शर्मा ने कहा कि समिति कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। समान कार्य व समान वेतन दिया जाए। छठा वेतनमान लागू किया जाए। कर्मचारियों के देयों का भुगतान जल्द किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहे, क्योकि पहली नवंबर से चल रही हड़ताल अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है।

बैठक में राजपाल सैनी, जितेंद्र पाल, सचिन कुमार, शिवकरण ¨सह, महीपाल ¨सह, लाखन ¨सह, ज्ञान ¨सह, ओमपाल ¨सह, मोहित कुमार, तौफीक अहमद, अकील अहमद, हरिराज ¨सह, तेजपाल ¨सह, राजाराम शर्मा, रमेश त्यागी, अनुज कुमार, ओमप्रकाश, मनजीत ¨सह, दिनेश कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी