हाईवे पर अज्ञात बाइक सवार को रौंदा, मौत

गजरौला हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार एक अज्ञात युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 11:46 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 06:04 AM (IST)
हाईवे पर अज्ञात बाइक सवार को रौंदा, मौत
हाईवे पर अज्ञात बाइक सवार को रौंदा, मौत

गजरौला : हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार एक अज्ञात युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे एक बाइक सवार हाईवे पर यूएस फैक्ट्री के कट के पास सड़क पर घायलावस्था में पड़ा था। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया तो यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की तलाश लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। न ही रौंदने वाले वाहन के बारे में कुछ पता लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

औद्योगिक चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया गया है। उधर, मंगलवार की तड़के में अलग-अलग स्थानों पर हादसों में चार लोग घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चौपला पर भी एक ई-रिक्शा पलटने पर उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।

हादसे में तीन घायल

जोया: हाईवे पर हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। यह हादसा मंगलवार सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नारंगपुर चौराहा के पास हुआ। मुरादाबाद के करूला निवासी नाजिम, उसमान व नाजिम की पत्नी सामिया कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। चौड़ीकरण के चलते हाइवे पर मिट्टी का ढेर पड़ा है। कार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में तीनों चोटिल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी