भाजपा सरकार में हो रहा देश का चहुंमुखी विकास

भाजपा सरकार में केंद्र एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर विजय हासिल कर केंद्र में सरकार बनाएगी। यह बात भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज सैनी पार्टी की बैठक में कही। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों के लिए संयोजक एवं सह संयोजक भी बनाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 10:47 PM (IST)
भाजपा सरकार में हो रहा देश का चहुंमुखी विकास
भाजपा सरकार में हो रहा देश का चहुंमुखी विकास

गजरौला: भाजपा सरकार में केंद्र एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर विजय हासिल कर केंद्र में सरकार बनाएगी। यह बात भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज सैनी ने पार्टी की बैठक में कही। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों के लिए संयोजक एवं सह संयोजक भी बनाए।

शुक्रवार को हाईवे स्थित स्वागत होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने 17 कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा भाजपा की करनी एवं कथनी में कोई अंतर नहीं है। देश एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इससे दूसरे दल के लोग बौखला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का रुख आज भी भाजपा की ओर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संयोजक एवं सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में राजीव चौहान, शुभम चौधरी, क्षेत्रीय सदस्य अतुल चौधरी, महामंत्री शुभम चौधरी, रोहित शर्मा, राजीव, मोहित अग्रवाल, जितेंद्र सैनी, अमित, सनी सक्सेना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी