पालिकाध्यक्ष पति ने लिया जल निकासी का जायजा

अमरोहा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मिले सफाई पखवाड़ा चलाने के निर्देश पर अमल करते हुए प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 11:19 PM (IST)
पालिकाध्यक्ष पति ने लिया जल निकासी का जायजा
पालिकाध्यक्ष पति ने लिया जल निकासी का जायजा

अमरोहा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मिले सफाई पखवाड़ा चलाने के निर्देश पर अमल करते हुए पालिकाध्यक्ष पति ने गुरुवार को शहर के जल निकासी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कल्यानपुरा रोड पर नाले और पीरगढ़, बाइपास से निकलने वाले नाले आदि का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें काफी खामियां मिली। उन्होंने सफाई इंसपेक्टर को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था और जल निकासी की व्यवस्था सुचारू की जाएगी। नहीं तो कार्रवाई होने में देरी नहीं लगेगी।

बुधवार को लखनऊ के इंदिरा नगर में आयोजित प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर और नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष के प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ महाराज ने उन्हें सफाई का मंत्र दिया। अपने-अपने शहरी क्षेत्र के सफाई पखवाड़ा चलाने का निर्देश दिया था। इसी निर्देश के क्रम में गुरुवार को

पालिकाध्यक्ष शशी जैन के पति अतुल कुमार जैन गुरुवार को कल्यानपुरा रोड नाले का निरीक्षण किया। लगभग एक से दो किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। नाले की स्थिति देख वह चकित रह गए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उसकी सफाई कराने को कहा।

इस मौके पर सभासद प्रतीक, वसीम, सफाई निरीक्षक मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इल्तजा, लिपिक छवि शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी