आरोपितों की गिरफ्तारी को थाने पर गरजे ग्रामीण

ग्राम चुचैला के ग्रामीणों ने नामकरण संस्कार के दौरान हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस द्वारा जल्द पकड़ने का आश्वासन देने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया। तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम चुचैला में भगेश सैनी नामकरण संस्कार के दौरान मुस्लिम समाज के कुछ लोगो को डीजे ओर डांस से रोकने को लेकर विवाद हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 10:55 PM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी को थाने पर गरजे ग्रामीण
आरोपितों की गिरफ्तारी को थाने पर गरजे ग्रामीण

मंडी धनौरा : ग्राम चुचैला के ग्रामीणों ने नामकरण संस्कार के दौरान हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस द्वारा जल्द पकड़ने का आश्वासन देने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया।

तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम चुचैला में भगेश सैनी के यहां नामकरण संस्कार के दौरान दूसरे संप्रदाय के कुछ लोगों को डीजे पर डांस से रोकने को लेकर विवाद हो गया था। फारूख पक्ष के लोगो ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में जीशान, फारूख सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपितों से मिली हुई है व उनकी गिरफ्तारी नही कर रही है।

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण थाने पहुंचे और नाराजगी प्रकट करते हुए हंगामा करने लगे। विरोध प्रदर्शन भी किया। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी को प्रयासरत हैं। दबिश दी जा रही है, लेकिन हाथ नहीं आ रहे हैं। शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

इस मौके पर नीरज सैनी, बिजेंद्र सैनी, भाग्यशाली, दुष्यंत कुमार, अजय सैनी, कमल अग्रवाल, सर्वेश वर्मा एडवोकेट, पवन, चौधरी गजेंद्र ¨सह, शिवलाल, चंद्रपाल, नीलम सैनी, बलवंत सैनी, हितेश सैनी, रामकुमार सैनी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी