खेलों से मानसिक, शारीरिक विकास

ब्लॉक संसाधन केन्द्र नारंगपुर में खेल उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने कहा कि खेलों से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। इसलिए शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 10:53 PM (IST)
खेलों से मानसिक, शारीरिक विकास
खेलों से मानसिक, शारीरिक विकास

जोया : ब्लॉक संसाधन केन्द्र नारंगपुर में खेल उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने कहा खेलों से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। इसलिए शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें।

कहा जनपदीय खेलों में न्याय पंचायत स्तर से ही प्रत्येक विद्यालय के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बेसिक स्कूलों से खेल प्रतिभाएं निखर कर आगे आनी चाहिएं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजदीप ¨सह ने खेलों की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। ताकि विद्यालय के बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारा जा सके। गजरौला ब्लाक के व्यायाम शिक्षक जो¨गदर ¨सह ने बताया खेल हमारे जीवन के लिये बहुत आवश्यक है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ब्लाक व्यायाम शिक्षक राघवेन्द्र ¨सह ने बताया कि सीमित संसाधन होने के बावजूद स्कूलों के बच्चों को खेलों के लिये तैयार कर सकते हैं।

जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान सत्र की खेल प्रतियोगिता सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होंगी एवं इस वर्ष प्रत्येक विद्यालय को खेलों में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने विजेता बच्चों को अपनी तरफ से प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक सूट देने की घोषणा की। जिला अध्यक्ष महिपाल ¨सह व ब्लाक अध्यक्ष सत्यपाल ¨सह ने भी खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया।

कार्यशाला में ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजदीप ¨सह, सुमित यादव, सोनू पंवार, वैभव गुप्ता द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जबकि संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुरूजीत ¨सह ने किया। इस दौरान योगेन्द्र ¨सह, देवराज, वीरेन्द्र ¨सह, सत्येन्द्र ¨सह, अनीस अहमद, अजीम अख्तर, विवेक मधुकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी