परमपिता शिव परमात्मा ही सतगुरु : विमल

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से ग्राम पूठी में परमपिता परमात्मा का पैगाम सभी के नाम कार्यक्रम में स्थानीय केंद्र संचालिका बीके विमल बहन ने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा ही सभी आत्माओं के पिता, शिक्षक, रक्षक और सतगुरु हैं। उन्हें याद करने से सारे कार्य सहज ही हो जाते हैं। बस जरूरत अपने मन को भटकने से बचाकर उस परमपिता शिव परमात्मा की याद करने की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:25 PM (IST)
परमपिता शिव परमात्मा ही सतगुरु : विमल
परमपिता शिव परमात्मा ही सतगुरु : विमल

गजरौला : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से ग्राम पूठी में परमपिता परमात्मा का पैगाम सभी के नाम कार्यक्रम में स्थानीय केंद्र संचालिका बीके विमल बहन ने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा ही सभी आत्माओं के पिता, शिक्षक, रक्षक और सतगुरु हैं। उन्हें याद करने से सारे कार्य सहज ही हो जाते हैं। बस जरूरत अपने मन को भटकने से बचाकर उस परमपिता शिव परमात्मा की याद करने की है। वह ही सभी आत्माओं के पिता हैं, शिक्षक, रक्षक और गुरुओं के सतगुरु हैं। उस परमात्मा से हमें अपना कनेक्शन जोड़ें रखना है। ग्राम पुठी में शिव मंदिर पर सभी भक्तों को भगवान से संबंध जोड़ने की योग विधि भी बताई। इस दौरान गांव में घर-घर जाकर भाई बहनों ने परमपिता परमात्मा का पैगाम दिया। यहां उनके साथ बीके श्वेता, ज्योति, नेहा, अंजु, गुड़िया, जगदीश , राम गोपाल, जितेंद्र, लाल ¨सह, राम रतन, विजय, दरियाव इत्यादि थे। बीके मदन सभी का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी