प्रदेश को चला रही पेपर लीक सरकार

पूर्व कैबिनेट मंत्री व लोक लेखा समिति के अध्यक्ष महबूब अली ने कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के मामले में विफल हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:49 PM (IST)
प्रदेश को चला रही पेपर लीक सरकार
प्रदेश को चला रही पेपर लीक सरकार

अमरोहा: पूर्व कैबिनेट मंत्री व लोक लेखा समिति के अध्यक्ष महबूब अली ने कहा है मौजूदा प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के मामले में विफल हो गई है। इसे पेपर लीक सरकार कहें तो बेहतर होगा।

बुधवार को अपने आवास पर वह मीडिया कर्मियों से वार्ता कर रहे थे। श्री अली ने कहा युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकारी भर्ती पूरी नहीं करा पा रही है। युवा कल्याण अधिकारी, नलकूप चालक, सिपाही भर्ती व एसएससी परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में 68 हजार 500 शिक्षकों की भर्ती में भी खेल किया गया है। यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जनता अब सपा के साथ है। इसकी बानगी साइकिल रैली में भी देखने को मिली है।

chat bot
आपका साथी