गोशाला में पशु मिले कमजोर, कर्मचारी भी नहीं हैं पर्याप्त

अमरोहा प्रदेश सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी/ संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग निदेशालय लखनऊ पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 06:50 PM (IST)
गोशाला में पशु मिले कमजोर, कर्मचारी भी नहीं हैं पर्याप्त
गोशाला में पशु मिले कमजोर, कर्मचारी भी नहीं हैं पर्याप्त

अमरोहा : प्रदेश सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी/ संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग निदेशालय लखनऊ डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने सोमवार को खैयामाफी गोशाला का निरीक्षण किया और कमियां पाईं। इन्हें दूर करने के निर्देश अफसरों को दिए।

जनपद में 15 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें पशुओं को भर पेट चारा मिल रहा है या फिर औपचारिकता पूरी की जा रही है। चोकर व अन्य खाद्य पदार्थ चारे में मिलाकर दिया जा रहा है या नहीं। पशुओं के रहने का क्या इंतजाम है। इसकी जांच के लिए सरकार ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं और उनको जनपदों का आवंटन भी कर दिया है। जिले में सोमवार को गोशालाओं की तस्दीक करने के लिए नोडल अधिकारी पहुंच गए।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खैयामाफी की स्थिति देखी। यहां कर्मचारियों की कमी मिली। पशु कमजोर अवस्था में पाए गए। इसके अलावा अन्य कई कमियां भी उनको नजर आई। जिनको दूर करने के निर्देश उन्होंने अधीनस्था अफसरों को दिए। इसके बाद सीवीओ दफ्तर में पहुंचकर योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.बृजवीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी