ट्रस्ट ने कराया निर्धन कन्या का विवाह

श्रीकृष्ण गौर चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा रविवार को उत्तराखंड की एक गरीब कन्या का विवाह कराया गया। अनुयाइयों ने दाम्पत्य जीवन की डोर में बंधे वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 10:33 PM (IST)
ट्रस्ट ने कराया निर्धन कन्या का विवाह
ट्रस्ट ने कराया निर्धन कन्या का विवाह

गजरौला: श्रीकृष्ण गौर चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा रविवार को उत्तराखंड की एक गरीब कन्या का विवाह कराया गया। अनुयाइयों ने दाम्पत्य जीवन की डोर में बंधे वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

रविवार को मुहल्ला शुक्लपुरी स्थित नवग्रह मंदिर में श्रीकृष्ण गौर चैरिटेबिल द्वारा वैवाहिक अनुष्ठान का आयोजन कर एक निर्धन कन्या की शादी कराई। परिणय बंधन में बंधे रहरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दौरारा निवासी विनीत कुमार व उद्यम¨सह नगर उत्तराखंड की ज्योति को अनुयाइयों ने दान पुण्य करते हुए सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। कन्यादान सत्यकाम कृष्ण गौर महाराज ने मंत्रोच्चार संग किया।

इस दौरान अनुयाइयों में कमल ¨सह, विपिन सिरोही, विक्रांत सिरोही, मिथलेश देवी, चंद्रपाल ¨सह, हरपाल ¨सह, संटी ¨सह, दीपक ¨सह, नर्मदा देवी, राजेश्वरी देवी, राधा देवी, सविता ¨सह, सौरभ ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी