Amroha News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व पत्‍थर, 10 लोग घायल, कई हमलावर हिरासत में

गांव निवासी मास्टर सतीश कुमार व जितेंद्र पक्ष के बीच में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को सतीश पक्ष की महिला संतोष देवी जमीन पर गोबर डालने के लिए गई थी। आरोप है कि जितेंद्र पक्ष के लोगों ने संतोष देवी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2022 12:28 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2022 12:28 PM (IST)
Amroha News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व पत्‍थर, 10 लोग घायल, कई हमलावर हिरासत में
अस्‍पताल पहुंचे हमले में घायल लोग। जागरण

अमरोहा, जागरण संवाददाता। गजरौला के गांव नवादा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे व पथराव होने से एक पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।

गोबर डालने गई महिला को पीटने पर शुरू हुआ विवाद 

गांव निवासी मास्टर सतीश कुमार व जितेंद्र पक्ष के बीच में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं कि सोमवार को सतीश पक्ष की महिला संतोष देवी संबंधित जमीन पर गोबर डालने के लिए गई थी। आरोप है कि जितेंद्र पक्ष के लोगों ने संतोष देवी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस दौरान पथराव भी हुआ।

कई हमलावर पुलिस हिरासत में

इस घटना में सतीश, विनोद, मुकेश, सतपाल, नीतू, मीनू, संतोष समेत लगभग 10 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने कुछ हमलावरों को हिरासत में भी ले लिया। एसएसआइ शोकेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी