मंडी धनौरा के चार वार्ड बनेंगे मॉडल

मंडी धनौरा पालिका ने चार वार्डो को मॉडल वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 10:42 PM (IST)
मंडी धनौरा के चार वार्ड बनेंगे मॉडल
मंडी धनौरा के चार वार्ड बनेंगे मॉडल

मंडी धनौरा : नगर पालिका ने शहर के चार वार्डो को मॉडल वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन वार्डों में कूड़ा निस्तारण को लेकर डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। वहीं कूड़ा नाली व सड़क पर फेंकने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। चार वार्डों में सफल होने के बाद अन्य वार्डों में इसी क्रम में कार्य किया जाएगा।

तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी शशांक चौधरी व पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में पालिका के स्टाफ व सभासदों की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा शासन के निर्देशानुसार पालिका द्वारा क्षेत्र में मॉडल वार्ड बनाए जा रहे हैं। इन वार्डों में कूड़ा निस्तारण को लेकर कार्य किया जाएगा। वार्डों में डोर टू डोर कलेक्शन के लिए नगरपालिका के वाहन घूमेंगे। इसके एवज में नगरपालिका एक निर्धारित तय धनराशि लोगों से लेगी। कूड़ा संग्रह स्थल वार्डों में बनाए जाएंगे।

कहा कूड़े का निस्तारण होने के बाद जो भी व्यक्ति सड़क पर कूड़ा डालेगा उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में पालिका ने मोहल्ला गढ़ी, सोसाइटी, चामुंडा व विजयनगर को मॉडल वार्ड बनाने का प्रस्ताव रखा गया। सभासदों से भी सहयोग का आह्वान किया। यहां सभासद सावन भटनागर, बिट्टू शर्मा, सचिन शर्मा, नरेश कुमार, अवर अभियंता तेजपाल सिंह, महेंद्र कुमार, राज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी