घटनाओं, दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

गजरौला : मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। गांव शाहपुर निवासी अजरुद्दीन का पुत्र श

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 10:20 PM (IST)
घटनाओं, दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
घटनाओं, दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

गजरौला : मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। गांव शाहपुर निवासी अजरुद्दीन का पुत्र शमीम मुहल्ला जलालनगर में अपने प्लॉट पर गया था। मुहल्ले के फिरासत मलिक ने प्लॉट पर कब्जे करने की बात कहते हुए मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने एनआरआर दर्ज कर ली है। मुहल्ला सुल्ताननगर निवासी रघुवीर के पुत्र वेदांत का पड़ोस के युवक से विवाद हो गया। मारपीट में वह घायल हो गया। उधर, हाईवे पर हादसे में सहारनपुर के मंझना रामपुर निवासी रामसहाय का पुत्र संजय घायल हो गया। भानपुर रेलवे फाटक पर बूम नीचे करते समय सिर में लगने से गांव चौहड़पुर निवासी हरपाल का पुत्र नीरज घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी