मंडी धनौरा में किसानों ने तीन घंटे किया रोड जाम

मंडी धनौरा किसान अध्यादेश के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट व राष्ट्रीय किसान ने जाम लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:51 PM (IST)
मंडी धनौरा में किसानों ने तीन घंटे किया रोड जाम
मंडी धनौरा में किसानों ने तीन घंटे किया रोड जाम

मंडी धनौरा : किसान अध्यादेश के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने संयुक्त रूप से गांव रसूलपुर में तीन घंटे तक चक्का जाम रखा। इस दौरान मुसाफिरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।

भारतीय किसान यूनियन व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता किसान अध्यादेश के विरोध में गांव रसूलपुर में एकत्र हुए। इस अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए किसानों ने सुबह साढ़े 11 बजे गजरौला- चांदपुर बाईपास मार्ग जाम कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अधिकारियों के समझाने पर भी किसान नहीं माने व तीन घंटे रोड जाम रखा।

इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में यात्री बेहाल दिखे। अपराहन ढाई बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद जाम खोल दिया गया। जाम के दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने दिखाई दिए। दानवीर सिंह, गुरमीत सिंह,विजय सिंह, भगत सिंह, डाल सिंह, जोगेंद्र आर्य, दिगराज सिंह, राजवीर सिंह आदि प्रमुख मौजूद थे। किसानों ने बोर्ड को लेकर पुलिस से की वार्ता

मंडी धनौरा: गांव रसूलपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान अध्यादेश के विरोध में लगाए गए जाम के दौरान किसानों ने पुलिस पर किसान अध्यादेश विरोधी बोर्ड को पोतने का भी आरोप लगाया। इस दौरान किसानों की थाना प्रभारी से वार्ता भी हुई। इस दौरान वह बोर्ड नहीं पोते जाने की बात कहते दिखे।

chat bot
आपका साथी