55 साल तक की उम्र के रेलकर्मियों की सूची तलब

डीआरएम ने समस्त सहायक मंडल अभियंताओं से 55 वर्ष के और 30 वर्ष तक नौकरी करने वालों की सूची तलब की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 07:34 PM (IST)
55 साल तक की उम्र के रेलकर्मियों की सूची तलब
55 साल तक की उम्र के रेलकर्मियों की सूची तलब

अमरोहा : रेलवे डिवीजन प्रबंधक ने समस्त सहायक मंडल अभियंताओं से 55 वर्ष के और 30 वर्ष तक नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों की सूची तलब की है। इसमें अमरोहा समेत मंडल भर से ऐसे 1580 कर्मचारियों की सूची सौंपी जा रही है। इसके बाद इनको सेवानिवृत्त करने की तैयारी है। लिहाजा नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने इसके विरोध में 19 सितंबर तक जनजागरण सप्ताह मनाने का ऐलान किया है।

नॉर्दन रेलवे मैंस यूनियन के शाखा सचिव ने आरोप लगाते हुए बताया कि केंद्र सरकार की मंशा रेलवे को निजी हाथों में देने की है। साथ ही 30 सितंबर तक रेलवे में 55 वर्ष की उम्र पूरी कर 30 साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने की तैयारी है। जिसके अनुपालन में मंडल रेल प्रबंधक ने समस्त सहायक मंडल अभियंताओं से विभिन्न विभागों में काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों की सूची तलब की है। इसमें अमरोहा के नौ कर्मचारी है। जबकि पूरे मंडल में ऐसे कर्मियों की संख्या 1580 है। जिसकी सूची डीआरएम को सौंपने की तैयारी है। इसके बाद इन कर्मियों को सेवानिवृत किया जाएगा।

कहा नार्दन रेलवे मैंस यूनियन के पदाधिकारी इसका विरोध करते हैं और विरोध स्वरूप 14 सितंबर से 19 सितंबर तक जन जागरण सप्ताह मनाकर निजीकरण का विरोध किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी