रंजिशन से युवक की गर्दन काटी, गंभीर

जागरण संवाददाता जोया रंजिशन युवक के गले पर ब्लैड से हमला कर गर्दन काट दी। घटना को अंजाम देने से पहले उसे शराब भी पिलाई गई। गंभीर हालत में घायल को मेरठ रेफर किया गया है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:22 PM (IST)
रंजिशन से युवक की गर्दन काटी, गंभीर
रंजिशन से युवक की गर्दन काटी, गंभीर

जोया: रंजिशन युवक पर हमला कर गर्दन काट दी। घटना को अंजाम देने से पहले उसे शराब भी पिलाई। गंभीर हालत में घायल को मेरठ रेफर किया गया है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।

यह घटना कस्बा के मुहल्ला इकबालनगर की है। यहां पर टावर के पास मनवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे इश्तियाक सिंह की रंजिश गांव इकौंदा के चचेरे भाई सतीश और पायंती कलां की मंढै़या निवासी रफीक व ताऊ तेजपाल से चल रही है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर तीनों लोग उसके घर पहुंचे तथा इश्तियाक सिंह के सात बैठ कर शराब पी। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर इश्तियाक को पकड़ लिया तथा गले पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपित भाग निकले।

परिजनों ने फौरन ही घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। घायल के बयान दर्ज किए। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी