डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराई कार

जागरण संवाददाता जोया हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करती हुए दूसरी साइड जा रही कार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों कार में सवार छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:19 PM (IST)
डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराई कार
डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराई कार

जोया : हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करती हुए दूसरी साइड में जा रही कार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों कार में सवार छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह हादसा शुक्रवार दोपहर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर गांव खाता के सामने हुआ। हरियाणा के जनपद सोनीपत के पटेल नगर निवासी दिव्यांक त्रिपाठी अपने परिवार के ही मयंक त्रिपाठी के साथ उनकी पत्नी ब्यूटी मिश्रा को विदा कर बरेली से घर लौट रहे थे। जब उनकी कार खाता चौराहा के पास पहुंची तो कार के आगे अचानक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दिव्यांक त्रिपाठी ने कार का स्टेयरिग मोड़ दिया। इससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पार करते हुए हाईवे पर दूसरी तरफ पहुंच गई।

उधर दिल्ली की तरफ से नोएडा के सेक्टर 147 निवासी सतीश कुमार के बेटे हिमांशु व पत्नी महक के साथ कार में आ रहे थे। वह रामनगर जा रहे थे। दिव्यांक की कार उनकी कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कार में सवार छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दे दी थी।

chat bot
आपका साथी