मृत बताई गई विवाहिता पुलिस ने की बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन माह पूर्व गायब हुई विवाहिता को पुलिस ने सर्विलांस के सहारे शहर से धर दबोचा। जिसे मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या ससुरालियों द्वारा करके शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगा रहे थे। वहीं उसके पति ने आईपीसी की धारा 49

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:44 PM (IST)
मृत बताई गई विवाहिता पुलिस ने की बरामद
मृत बताई गई विवाहिता पुलिस ने की बरामद

मंडी धनौरा : तीन माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई विवाहिता को पुलिस ने सर्विलांस के सहारे शहर से बरामद कर लिया। उसे मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप ससुरालियों पर लगा रहे थे। वहीं उसके पति ने आईपीसी की धारा 498 के तहत थाने पर वाद पंजीकृत कराया था।

शहर के मुहल्ला चामुण्डा निवासी फरहाना का विवाह मुहल्ला कटरा निवासी शेर अली संग हुआ था। तीन अक्टूबर को फरहाना संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। इस संबंध में तेरह अक्टूबर को थाने में परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मायके पक्ष के लोग ससुरालियों पर फरहाना की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगा रहे थे। वहीं फरहाना के पति ने पत्नी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए आईपीसी की धारा 498 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विवाहिता को तलाश कर रही थी।

मायके पक्ष का आरोप था कि पुलिस आरोपित ससुरालियों से मिली हुई है व उनका मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत दर्ज कराई। इधर, पुलिस ने फरहाना व उसके सगे संबंधियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए। इसके आधार पर उसकी लोकेशन शहर के आस पास मिली। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर गायब चल रही महिला को धर दबोचा। महिला से वार्ता के बाद पुलिस ने उसे मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं उसके बयानों को कोर्ट में दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अर¨वद मोहन शर्मा ने बताया कि गायब हुई महिला को शहर से बरामद कर उसका मेडीकल परीक्षण कराया गया है। उसके कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जा रहे है।

chat bot
आपका साथी