महंगाई के विरोध में तहसील मुख्यालयों पर गरजे कांग्रेसी

अमरोहा कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 11:31 PM (IST)
महंगाई के विरोध में तहसील मुख्यालयों पर गरजे कांग्रेसी
महंगाई के विरोध में तहसील मुख्यालयों पर गरजे कांग्रेसी

अमरोहा: कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप-जिलाधिकारी को सौंपकर बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।

बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का पुरजोर तरीके से विरोध करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। शहराध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन माह के दौरान केंद्री सरकार द्वारा 22 बार तेल पर शुल्क लगाकर दामों में बढ़ोत्तरी की गई है।

कहा 5 मार्च 2020 के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की हुई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए। उधर नौगावां सादात तहसील में डॉ. कमलेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर हसन आरिफ अंसारी, निराले अंसारी, अली इमाम रिजवी, खुश्तर मिर्जा, खुर्शीद अनवर, सरदार राजेंद्र सिंह छावड़ा, डॉ राजीव भारती, जावेद अब्बासी, फरमान अहमद अंसारी, चांनन खां, संजय शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी