चौधरी करतार सिंह ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी

रजबपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकमजदीपुर के रहने वाले किसान नेता स्व. चौधरी करतार सिंह की नवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 12:38 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 12:38 AM (IST)
चौधरी करतार सिंह ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी
चौधरी करतार सिंह ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी

रजबपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम चकमजदीपुर के रहने वाले किसान नेता स्व. चौधरी करतार सिंह की नौवीं पुण्यतिथि गांव के चौराहे पर बनी उनकी प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। इस दौरान हवन कर आहुतियां दी गईं और उनके चित्र पर सर्वदलीय संगठनों के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।

बुधवार को प्रतिमास्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्राओं ने हवन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए किसानों से मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दिलवाईं। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव चौधरी शूरवीर सिंह ने कहा कि चौधरी करतार सिंह ने हमेशा किसान की आवाज को उठाया और बड़े-बड़े आंदोलन कर सरकारों से अपनी बात मनवाई। हम सभी को उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।

इस मौके पर चौधरी रामवीर सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, भाकियू असली के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह, धर्मवीर सिंह, डॉ.सुरेश सिंह, राकेश गिल, सुरेन्द्र सिंह, यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी