धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव

अमरोहा : सोमवार को नगर में गणेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भंडारा का आयोजन किया गया तथा नगर में श

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 10:55 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव
धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव

अमरोहा : सोमवार को नगर में गणेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भंडारा का आयोजन किया गया तथा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाद में विधि-विधान के साथ बृजघाट कर प्रतिमा विसर्जन किया गया।

सोमवार सुबह नगर के मुहल्ला बेगम सराय स्थित मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला लगा हुआ था। उन्होंने गणेश जी का श्रंगार किया तथा बाद मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा की। भक्तों ने भगवान को भोग लगाया। भजन- कीर्तन किया गया। उसके बाद भक्तों ने एक दूसरे को रंग लगाया तथा भजनों पर नृत्य किया। बाद में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भक्त नगर में घूमे तथा बाद में बृजघाट जाकर प्रतिमा विसर्जित की। इस मौके पर इस मौके पर नारायण दास, सतीश अग्रवाल, कमलेश चंद, कुलदीप वर्मा, अभय आर्य, प्रवीण अग्रवाल, विपिन रस्तोगी, निशिल सरन, मनोज वर्मा, संजीव अग्रवाल, ह्देश सराफ, राजू पाटिल मौजूद रहे।

उधर मुहल्ला मंडी चौब स्थित जय दुर्गा शिव मंदिर में भी गणेशोत्सव के मौके पर पूजा की गई। भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां से भी भक्तों ने शोभायात्रा निकाली तथा बृजघाट जाकर प्रतिमा विसर्जन किया। इस मौके पर आस्था, रुचि, मीनाक्षी, शैलेंद्र, सौरभ व रवि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी