यूपी से बेंगलुरु जा रहा था कैंटर… 11 लोग एक साथ गिरफ्तार, गौशाला चलाने वाली महिला की तलाश कर रही पुलिस

गौशाला की आड़ में गोवंशीय पशुओं की तस्करी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गौशाला से जा रहे दो कैंटर पकड़े हैं। इनमें बेंगलुरु भेजी जा रहीं 18 गायों के साथ 11 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। तस्करों में पांच बेंगलुरु व दो बिहार के हैं। गौशाला का पंजीकरण नहीं है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने कैंटरों को पकड़ा है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Wed, 17 Apr 2024 02:16 AM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 02:16 AM (IST)
यूपी से बेंगलुरु जा रहा था कैंटर… 11 लोग एक साथ गिरफ्तार, गौशाला चलाने वाली महिला की तलाश कर रही पुलिस
गजरौला पुलिस की हिरासत में तस्करी के आरोपी। सौ. पुलिस

जागरण संवाददाता, अमरोहा। गौशाला की आड़ में गोवंशीय पशुओं की तस्करी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गौशाला से जा रहे दो कैंटर पकड़े हैं। इनमें बेंगलुरु भेजी जा रहीं 18 गायों के साथ 11 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। तस्करों में पांच बेंगलुरु व दो बिहार के हैं। गौशाला का पंजीकरण नहीं है। 

यह है पूरा मामला

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पांच साल पहले निवेदिता फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (डेयरी) शुरू की गई। कंपनी बंद हो गई, लेकिन गौशाला संचालित की जा रही है। इसकी संचालिका महिला बताई जा रही है। 

सोमवार रात यहां से कर्नाटक की नंबर प्लेट लगे दो कैंटरों में 18 गाय भेजी जा रही थीं। पुलिस को गुमराह करने के लिए उनमें अंदर मिट्टी भी डाल रखी थी। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने कैंटरों को पकड़ लिया। 

प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी गौशाला पर पहुंचे तो 87 गाय और मिली। इनमें पांच बीमार हैं। सीओ स्वेताभ भाष्कर ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस धंधे में शामिल सभी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। 

गिरफ्तार आरोपितों के नाम रवि, वेनक्टाचलपथि, एस सुरेश, मौ. अनीफ, मंजूनाथ निवासी (कर्नाटक), लोकेश निवासी हाथरस, मुकेश और राहुल निवासी अमरोहा, संगम लाल यादव, हरिराम हैं।

chat bot
आपका साथी