हनुमान जयंती पर हवन पूजन के बाद भंडारे

जागरण संवाददाता अमरोहा हनुमान जयंती महोत्सव पर मंदिरों में जगह-जगह महाआरती कर विधि-विधान से हवन पूजा के बाद श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों ने जमकर भंडारा खाकर धर्मलाभा कमाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:21 PM (IST)
हनुमान जयंती पर हवन पूजन के बाद भंडारे
हनुमान जयंती पर हवन पूजन के बाद भंडारे

अमरोहा : हनुमान जयंती महोत्सव पर मंदिरों में जगह-जगह महाआरती कर विधि- विधान से हवन पूजा के बाद श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।

शुक्रवार को नगर में हनुमान जयंती महोत्सव भक्तों ने धूमधाम से मनाया। नगर के मुहल्ला मोतीनगर, मधुरम बैक्वट हाल, पक्का बाग और कल्यानपुर रोड स्थित लाइन पार बालाजी मंदिर, आवास विकास कालोनी प्रथम, जोया आदि स्थानों पर भक्तों में सुबह से ही उत्साह था। हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हवनकुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर विश्व के कल्याण की कामना की। इसके बाद महाआरती कर भक्तों को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया।

बाद में सभी जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं बच्चों, बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। आस-पास के युवा भंडारा परोसने में सहायता करते दिखाई दिए। इस दौरान अजय चौहान, चंद्रपाल सिंह, हरि ओम यादव, राजपाल सिंह गुरू, दिनेश पुजारी, अमन गुप्ता, दौलत राम, अर्जुन खंडेलवाल, बनवारी गुप्ता आदि भक्त मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी