बरसात थमने के बाद खिली धूप, लोगों को मिली ठंड से निजात

जेएनएन अमरोहा पिछले एक सप्ताह से हो रही बेमौसम बारिश और बढ़ती ठंड से जूझ रहे लोगों को सोमवार को राहत मिली है। न सिर्फ सर्द हवाएं बंद रही बल्कि सूर्यदेव भी मेहरबान हुए। धूप खिलने से शहरवासियों को ठंड से राहत मिली है। वहीं छात्र-छात्राएं भी कालेज पहुंचे। उधर किसानों के माथे से चिता की लकीरें भी मिट गईं। बेमौसम बारिश से सब्जी वाली फसलों को बड़े नुकसान की आशंका थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:03 PM (IST)
बरसात थमने के बाद खिली धूप, लोगों को मिली ठंड से निजात
बरसात थमने के बाद खिली धूप, लोगों को मिली ठंड से निजात

जेएनएन, अमरोहा:: पिछले एक सप्ताह से हो रही बेमौसम बारिश और बढ़ती ठंड से जूझ रहे लोगों को सोमवार को राहत मिली है। न सिर्फ सर्द हवाएं बंद रही बल्कि सूर्यदेव भी मेहरबान हुए। धूप खिलने से शहरवासियों को ठंड से राहत मिली है। वहीं छात्र-छात्राएं भी कालेज पहुंचे। उधर, किसानों के माथे से चिता की लकीरें भी मिट गईं। बेमौसम बारिश से सब्जी वाली फसलों को बड़े नुकसान की आशंका थी।

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से धूप नहीं निकल रही थी। वहीं तीन-चार से बारिश के चलते न सिर्फ ठंड बढ़ी बल्कि सब्जी वाली फसल आलू, मटर, टमाटर जैसी फसलों को अधिक नुकसान पहुंच रहा था। सरसों भी मुरझाने लगी थी। इससे किसान काफी चितित नजर आए। लेकिन, सोमवार को सुबह से मौसम खुलता हुआ नजर आया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब लगातार मौसम खुला रहेगा। बारिश नहीं होगी। गांव करनपुर निवासी किसान देवेंद्र सैनी, कूड़ी वीरान निवासी राजपाल सिंह, हाकमपुर निवासी विजय सिंह और चंदनपुर निवासी राजवीर ने बताया कि बेमौसम बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हो रहा था। सब्जियों वाली फसल पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर पहुंचने लगी थी। लेकिन, अब बारिश रूकने से जरूरी राहत मिलेगी। उधर, सोमवार को मौसम खुलने से बाजारों में भी चहल-कदमी अधिक रही। दुकानदार भी सड़क किनारों पर कुर्सियां डालकर धूम का आनंद लेते हुए नजर आए। वहीं, बाजारों में चहल पहल नजर आई है। लोगों का कहना था कि बेमौसम बरसात से परेशान हो गए थे।

chat bot
आपका साथी