कोविड- 19 प्रोटोकाल के उल्लंघन में 58 पर जुर्माना

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने कोविड- 19 प्रोटोकाल के उल्लंघन में 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 11:16 PM (IST)
कोविड- 19 प्रोटोकाल के उल्लंघन में 58 पर जुर्माना
कोविड- 19 प्रोटोकाल के उल्लंघन में 58 पर जुर्माना

अमरोहा: नगर कोतवाली पुलिस ने कोविड- 19 प्रोटोकाल के उल्लंघन में 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनसे जुर्माना भी वसूला है। जबकि जिलेभर में 35 लोगों को शांतिभंग की धारा में निरुद्ध किया गया है। इस अभियान से खलबली मची रही।

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने 58 लोगों को कोविड- 19 प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए पकड़ लिया। सभी से जुर्माना वसूला गया। शनिवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र में 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही पांच वाहनों का चालान किया तथा एक वाहन सीज किया। इस अभियान से खलबली मची रही।

वहीं जिलेभर में शनिवार को 35 लोगों को शांतिभंग की धारा में निरुद्ध किया गया। इस क्रम में थाना अमरोहा नगर व गजरौला पुलिस द्वारा तीन-तीन, अमरोहा देहात पुलिस द्वारा 21, थाना डिडौली व रजबपुर पुलिस द्वारा दो-दो, थाना नौगावां सादात, मंडी धनौरा, हसनपुर व सैदनगली पुलिस द्वारा एक-एक व्यक्ति को शांतिभंग की धारा में निरुद्ध किया है।

chat bot
आपका साथी