मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, सिपाही भी घायल

गजरौला झोलाछाप अपहरण प्रकरण का मास्टरमाइंड 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 11:09 PM (IST)
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, सिपाही भी घायल
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, सिपाही भी घायल

गजरौला : झोलाछाप अपहरण प्रकरण का मास्टरमाइंड 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल हो गया। वहीं बदमाशों की फायरिग से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा मौके पर पहुंच गए। एक बदमाश मौके से फरार हो गया।

कुमराला चौकी प्रभारी कृपाल सिंह शुक्रवार की रात डेढ़ बजे गश्त पर थे। बसेली रेलवे फाटक के पास दो बाइक सवार उन्हें देखकर भागने लगे। पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिग कर दी। सूचना पर शहबाजपुर डोर की तरफ से आए प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बदमाशों को आगे से घेर लिया। इस पर मुठभेड़ शुरू हो गई। प्रभारी निरीक्षक के हमराह सिपाही राजीव मलिक के बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश मूल रूप से सम्भल जनपद के थाना असमोली के गांव पेतिया माफी निवासी हेमराज उर्फ राजेश पुत्र जगराम है। साथी नरेश मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा भी पहुंच गए। उन्होंने निरीक्षण करते हुए घायल पुलिस कर्मी व बदमाश को भी देखा। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का उपचार चल रहा है। आरोपित के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं 45 मुकदमे

गजरौला : प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश हेमराज जनपद के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। आरोपित हेमराज के खिलाफ उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अलग अलग थानों में हत्या, अपहरण व चोरी के लगभग 45 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह हरियाणा के गुरुग्राम के जमालपुर में रह रहा था। झोलाछाप के अपहरण में घोषित हुआ था 25 हजार का इनाम8

गजरौला : 11 जुलाई को अमरोहा के थाना देहात के गांव कैलसा में झोलाछाप पंकज विश्वास का अपहरण हुआ था। इस मामले में अमरोहा पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपित हेमराज पुलिस पकड़ से दूर था। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। फरार चल रहा अपहरण का आरोपित हेमराज गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में उसे गोली लगी है। सिपाही भी घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

डॉ. विपिन ताडा, एसपी।

chat bot
आपका साथी