दीवार गिरने से दो महिला घायल

संग्रामपुर के कसारा गांव में दीवाल गिरने से दो महिलाएं घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:55 PM (IST)
दीवार गिरने से दो महिला घायल
दीवार गिरने से दो महिला घायल

अमेठी : संग्रामपुर के कसारा गांव में दीवाल गिरने से दो महिला घायल हो गई। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। संग्रामपुर के कटरा मजरे कसारा गांव निवासी केशव की दीवार मंगलवार सुबह दस बजे बरसात में पड़ोसी शेरू और बल्लू के घर की दीवार पर गिर गई। घटना में शेरू की पत्नी आशा देवी और बल्लू की पत्नी उमा देवी दब गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। वहीं प्रधान संघ अध्यक्ष रामू सिंह ने दोनों को इलाज के लिए पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देकर अस्पताल भेजवाया। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व टीम गांव भेजकर रिपोर्ट मंगवाई गई है। सभी को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी