खेत में जल रही पराली, जिम्मेदार लारपवाह

अमेठी शासन प्रशासन की तमाम सख्ती व जागरूकता अभियान का असर किसानों पर दिखाई नहीं दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 12:32 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 12:32 AM (IST)
खेत में जल रही पराली, जिम्मेदार लारपवाह
खेत में जल रही पराली, जिम्मेदार लारपवाह

अमेठी: शासन प्रशासन की तमाम सख्ती व जागरूकता अभियान का असर किसानों पर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में पराली जलते मिलने पर ग्राम प्रधान से लेकर पंचायत सचिव को जवाब देह बनाया गया है। इसके बाद भी क्षेत्र के गांव में बुधवार की दोपहर कई बीघा पराली जलाने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने पराली जलने की रिकार्डिंग कराते हुए संबंधित किसान की तलाश शुरू की। देर शाम तक जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर एक दूसरे पर दोष मढ़ते रहे।

नायब तहसीलदार गौरव सिंह के अनुसार भनौली गांव के पास सिवान में कई बीघा पराली जलाने की सूचना पर हलका लेखपाल के साथ जांच पड़ताल की गई, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लग सका। तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने बताया कि पराली जलाने की जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी