'500 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद भव्य मंदिर में मनाया गया रामनवमी', स्मृति ईरानी ने धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव

मेदन मवई स्थित केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के आवास पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के पाठ का अनुष्ठान चला। रामनवमी के अवसर पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने शक्ति स्वरूप कन्याओं के पांव पखार उन्हें चुनरी ओढ़ाई। सभी कन्याओं को भोजन कराया। उपहार व दक्षिणा देकर देश वासियों के सुख समृद्धि व आरोग्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...

By Pawan Kumar Yadav Edited By: Riya Pandey Publish:Wed, 17 Apr 2024 09:17 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 09:17 PM (IST)
'500 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद भव्य मंदिर में मनाया गया रामनवमी', स्मृति ईरानी ने धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव
केंद्रीय मंत्री ने अमेठी के सभी श्रीराम-जानकी मंदिरों में किया पूजन

जागरण संवाददाता, अमेठी। गौरीगंज के मेदन मवई स्थित केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के आवास पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के पाठ का अनुष्ठान चला। रामनवमी के अवसर पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने शक्ति स्वरूप कन्याओं के पांव पखार, उन्हें चुनरी ओढ़ाई। सभी कन्याओं को भोजन कराया। उपहार व दक्षिणा देकर देश वासियों के सुख समृद्धि व आरोग्य जीवन की कामना की।

अनुष्ठान समापन के बाद केंद्रीय मंत्री ने गौरीगंज के चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची। यहां पर प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजन व शंखनाद किया।

500 वर्ष की कड़ी प्रतिक्षा के बाद दिव्य मंदिर के विग्रह में विराजे प्रभु- ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 500 वर्ष की कड़ी प्रतिक्षा के बाद अयोध्या के भव्य एवं दिव्य मंदिर के विग्रह में प्रभु श्रीराम विराजमान हुए। पहली रामनवमी के अवसर पर बुधवार को सूर्यदेव ने अभिजीत मुहूर्त में अपनी किरणों से रामलला को तिलक किया। इस ऐतिहासिक पल को पूरी दुनिया के लोगों ने देखा। यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।

रामनवमी का उत्सव अयोध्या के साथ ही देश में भी लोगों ने धूमधाम से मनाकर प्रभु श्रीराम की अराधना की गई। केंद्रीय मंत्री मुसाफिरखाना के श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रसाद वितरण किया।

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, निवर्तमान जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र, प्रभात शुक्ला, अंशू तिवारी, अतुल सिंह, राम गोपाल कौशल, श्रीराम कौशल, मूरता देवी, शिवानी, लालजी तिवारी, राकेश शुक्ल व राहुल कौशल उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने सेमरौता स्थित राम जानकी मंदिर में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रभु श्रीराम की आराधना की। उनकी आरती उतारने के बाद भक्तों में प्रसाद बांटा।

इस अवसर पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, ग्राम प्रधान देवी शरण वाजपेयी, राकेश त्रिपाठी, अवनींद्र प्रताप सिंह, मनीष बाजपेई, रजनीश सेन, दिनेश जायसवाल, श्याम मूर्ति यादव व सुरेंद्र पासी उपस्थित रहे।

तिलोई प्रमुख की बहू को आशीर्वाद देने पहुंची स्मृति

बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तिलोई की प्रमुख अर्चना कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना की बहू शिवी सिंह को आशीर्वाद देने उनके घर पहुंची। स्मृति के पहुंचने पर प्रमुख अर्चना सिंह ने उनका स्वागत किया। गत माह तिलोई प्रमुख के पुत्र अखंड प्रताप सिंह का शिवि सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंधे हैं।

इस मौके पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,भाजपा नेता धर्मेश मिश्र, दिग्विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं जायस नगर में भी केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- Ram Navami Surya Tilak: 500 साल बाद देखा रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण को इंजीनियरों ने ऐसे किया पूरा

chat bot
आपका साथी