जरा तिलोई के बदहाल बस अड्डे पर भी नजर डालें

अमेठी करीब साढ़े तीन दसक पहले जब तिलोई बस अड्डे का शुभारंभ बतौर सांसद प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी ने किया था। तब लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। राजीव गांधी के पीएम रहते हुए उम्मीदों के मुताबिक बस स्टैंड की चमक दमक व बसों की संख्या में भी इजाफा हुआ। वह दौर था जब सवारियों से अधिक बसे दौड़ती थी। लेकिन आज लोग जिला मुख्यालय तक पहुंचने को तरस रहे हैं और तो और मरम्मत के नाम पर अब तक इस जर्जर भवन की पुताई तक नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:13 PM (IST)
जरा तिलोई के बदहाल बस अड्डे पर भी नजर डालें
जरा तिलोई के बदहाल बस अड्डे पर भी नजर डालें

अमेठी : करीब साढ़े तीन दसक पहले जब तिलोई बस अड्डे का शुभारंभ बतौर सांसद प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी ने किया था। तब लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। राजीव गांधी के पीएम रहते हुए उम्मीदों के मुताबिक बस स्टैंड की चमक दमक व बसों की संख्या में भी इजाफा हुआ। वह दौर था जब सवारियों से अधिक बसे दौड़ती थी। लेकिन, आज लोग जिला मुख्यालय तक पहुंचने को तरस रहे हैं और तो और मरम्मत के नाम पर अब तक इस जर्जर भवन की पुताई तक नहीं हुई है।

अस्सी के दशक में तहसील मुख्यालय के इकलौते बस अड्डे के दिन बहुरे थे। इस छोटे से बस अड्डे पर छह से अधिक स्टाफ, दो दर्जन से अधिक बसों का संचालन, यात्रियों के ठहराव की व्यवस्था से लेकर प्याऊ व बिजली की चमक दमक देखती थी। क्षेत्र के स्याम सुन्दर मिश्रा बताते हैं कि तब दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस के लिए एक-एक घंटे पर बसे उपलब्ध थीं। लेकिन, अब हाल बहुत बदतर हो गए हैं। लोग जिला मुख्यालय तक जाने को बस सुविधा को तरस रहे हैं। अब महज दो तीन बसें ही चलती हैं। जर्जर भवन का आलम है कि यात्रियों की मौत को दावत दे रहा है। - स्मृति ने दिया प्रतीक्षालय

अमेठी सांसद व केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अमेठी का प्रतिनिधित्व करने से पहले ही वर्ष 2016 में यहां एक यात्री प्रतीक्षालय दिया जो एक मात्र यात्रियों के बैठने का स्थान है। इक्का दुक्का बसों का हो रहा है संचालन

कहने भर को यहां से इक्का दुक्का खटारा बसों का संचालन हो रहा है। रायबरेली व दिल्ली के लिए नियमित बसे चल रही हैं। रायबरेली से अयोध्या जाने वाली बसों का ठहराव भी होता है। बावजूद इसके यात्रियों के लिए सुविधाएं न के बराबर उपलब्ध हैं। एआरएम बोले

रायबरेली के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि इस बाबत शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है। विभागीय अनापत्ति व नक्शा जिलाधिकारी अमेठी को प्रेषित किया जा चुका है। जल्द ही बस अड्डे का कायाकल्प होगा। तिलोई बस अड्डे का होगा भी होगा कायाकल्प: विधायक

तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि गांधी परिवार की उपेक्षा के चलते तिलोई बस अड्डा अब तक बदहाली का शिकार रहा है। लेकिन, अब जल्द ही बस अड्डे के दिन बहुरेंगे। यहां यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। बस अड्डे के निर्माण के लिए बजट भी तय हो गया है। विभागीय औपचारिकतायें पूरी हो गयी हैं। जल्द ही काम शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी